gruh-shilp-class-7-पाठ-4- रोग-और-उनसे-बचाव

अभ्यास प्रश्न

  1. बहुविकल्पीय प्रश्न

सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए- 

(1) जल के माध्यम से रोग होता है- 

(क) मलेरिया

(ख) रिकेट्स

(ग) स्कर्वी

(घ) हैजा         

(2) टायफाइड रोग फैलता है-

(क) दूषित भोजन

(ख) जल

(ग) दूध

(घ) उपर्युक्त सभी

  1. मिलान कीजिए-

उत्तर

पेचिश जीवन रक्षक घोल
15 अक्टूबर विश्व हस्त प्रक्षालन (सफाई) दिवस
हैजा मक्खी

 

3. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) अतिसार रोग किन कारणों से होता है?

उत्तर- अतिसार (Diarrhoea) रोग दूषित जल एवं भोजन के सेवन से फैलता है।

(ख) हैजा रोग किसके द्वारा फैलता है?

उत्तर- 1. यह रोग दूषित जल एवं भोजन के सेवन से फैलता है।

2. मक्खियाँ हैजा फैलाने में सबसे अधिक सहायक होती हैं।

4. लघु उत्तरीय प्रश्न-

(क) जीवन रक्षक घोल कैसे और कब बनाते हैं?

उत्तर जीवन रक्षक घोल बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच चीनी और एक चुटकी नमक मिलाते हैं। निर्जलीकरण को रोकने के लिए जीवन रक्षक घोल बनाया जाता है।

(ख) पेचिश रोग के लक्षण लिखिए।

उत्तर- पेचिश रोग के लक्षण-

1. पेट में ऐंठन होना।

2. दस्त के साथ खून और म्यूकस आना।

5.दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) टायफाइड रोग के क्या लक्षण हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है? 

उत्तर-

टायफाइड (Typhoid) रोग

लक्षण-

  • यह सर्दी, जुकाम या फ्लू से शुरु होता है, नब्ज धीमी चलती है।
  • रोगी को तेज बुखार आता है परन्तु तापमान घटता बढ़ता रहता है।
  • कभी-कभी शरीर पर दाने दिखाई देते हैं। उल्टी, दस्त या कब्ज रहता है। शरीर कमजोर हो जाता है।

उपचार-

  • डाक्टर से तुरंत परामर्श लेना चाहिए।
  • रोगी को पूरा आराम देना चाहिए।
  • रोगी को पानी उबाल कर ठंडा करके देना चाहिए।
  • सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
  • रोगी को तला-भुना खाद्य पदार्थ न देकर उबला दूध, दलिया, मूंग की खिचड़ी, साबूदाना देना चाहिए।

(ख) भोजन संबंधी अच्छी आदतों से आप क्या समझते हैं ? अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर- भोजन संबंधी अच्छी आदतें

उत्तम स्वास्थ्य के लिए भोजन संबंधी अच्छी आदतें अति आवश्यक हैं जो निम्नलिखित हैं-

  • भोजन पौष्टिक व संतुलित होना चाहिए।
  • अधिक मिर्च मसाला वाला भोजन न करके मौसमी ताजे फले, सब्जियाँ खाना चाहिए।
  • भोजन पकाने, परोसने तथा खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए।
  • भोजन स्वच्छता से पकाया जाना चाहिए।
  • भोजन करने का स्थान एवं भोजन करने वाले दोनों को स्वच्छ होना चाहिए।
  • आवश्यकतानुसार ही भोजन अपनी थाली में लेना चाहिए।
  • भोजन को हमेशा चबा-चबाकर धीरे-धीरे खाना चाहिए।
  • बासी भोजन नहीं करना चाहिए।

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 7 Grih Shilp book chapter 4 रोग और उनसे बचाव. Get SCERT UP Board Class 7 Home Craft (गृहशिल्प) solutions chapter 4 Rog aur unse bachaav (रोग और उनसे बचाव). Download free PDF of SCERT UP Board Class 7 Grih Shilp/Home Craft chapter 4 Rog aur unse bachaav (रोग और उनसे बचाव). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 7 Grih Shilp chapter 4 Rog aur unse bachaav (रोग और उनसे बचाव) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 7 Book & solutions chapter 4 Rog aur unse bachaav (रोग और उनसे बचाव) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of chapter 4 Rog aur unse bachaav (रोग और उनसे बचाव), SCERT UP Board solution Class 7 Grih Shilp chapter 4 Rog aur unse bachaav (रोग और उनसे बचाव) free PDF download here.