Grih Shilp Class 7 पाठ-12-धुलाई-कला

अभ्यास प्रश्न 

1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) भिन्न-भिन्न प्रकार के वस्त्र भिन्न-भिन्न तंतुओं (धागों) द्वारा निर्मित होते हैं।

(ख) ऊनी वस्त्रों को धोने से पूर्व कागज पर उनकी नाप उतार लें।

2. अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

(क) ऊनी वस्त्र कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर–  ऊनी वस्त्र दो प्रकार के होते हैं-

  1. मशीन से बुने हुए ऊनी वस्त्र
  2. हाथ से बुने हुए ऊनी वस्त्र

(ख) नील किन वस्त्रों में देते हैं?

उत्तर नील सूती वस्त्रों में देते हैं।

3. लघुउत्तरीय प्रश्न

(क) रेशमी वस्त्रों में चमक लाने के लिए क्या करना चाहिए?

उत्तररेशमी वस्त्रों में चमक लाने के लिए कपड़े को धुलने के बाद अंदाज से पानी लेकर थोड़ा सा सिरका डालकर वस्त्र को डुबोकर तुरंत निकाल लेना चाहिए।

(ख) वस्त्रों में इस्त्री करने से क्या लाभ है?

उत्तर वस्त्रों में इस्त्री (प्रेस) करने से लाभ-

  • वस्त्रों की सिलवटें दूर होती हैं।
  • कपड़ों में क्रीज़ (मोड़) बनी रहती हैं।
  • वस्त्र सुंदर और आकर्षक लगते हैं।
  • वस्त्रों में चमक आ जाती है।

4. दीर्घउत्तरीय प्रश्न
(क) ऊनी वस्त्र धोते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

उत्तर–  ऊनी वस्त्रों को धोते समय ध्यान देने योग्य बातें

  • धोने से पूर्व धूल को अच्छी तरह से झाड़ लेना चाहिए।
  • यदि गर्म कपड़े फटे हों, तो उन्हें रफू करा लेना चाहिए।
  • ऊनी कपड़ों डिटर्जेंट पाउडर से नहीं धोना चाहिए।
  • ईज़ी या रीठे में धोना चाहिए।
  • रंग छोड़ने वाले गर्म कपड़े अलग धोना चाहिए।
  • ऊनी वस्त्रों को कभी भी ऐंठना या मरोड़ना नहीं चाहिए।
  • ब्रश से रगड़कर नही धोना चाहिए।
  • ऊनी वस्त्रों को समतल स्थान/चारपाई पर रखकर सुखाना चाहिए ताकि वस्त्रों का आकार न बिगड़े।
  • वस्त्रों को उल्टा करके सुखाना चाहिए।

(ख) वस्त्रों की सुरक्षा एवं उचित रख-रखाव के लिए आप क्या-क्या करेंगे?

उत्तर

  • वस्त्र रखने के पूर्व अलमारी/बक्से में अखबार बिछा देंगें।
  • अलमारी में नीम की सूखी पत्तियां, नेफ्थलीन की गोलियाँ रख देंगें। इससे वस्त्रों में कीड़े नहीं लगते हैं।
  • सर्दियाँ समाप्त होने पर ऊनी वस्त्रों को धोकर, सुखाकर अखबार में लपेटकर रखेंगें।
  • समय-समय पर ऊनी वस्त्रों को नमीमुक्त करने के लिए धूप दिखाते रहेंगे।

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 7 Grih Shilp book Chapter 12 धुलाई कला. Get SCERT UP Board Class 7 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 12 Dhulaai Kalaa (धुलाई कला). Download free PDF of SCERT UP Board Class 7 Grih Shilp/Home Craft Chapter 12 Dhulaai Kalaa (धुलाई कला). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 7 Grih Shilp Chapter 12 Dhulaai Kalaa (धुलाई कला) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 7 Book & solutions Chapter 12 Dhulaai Kalaa (धुलाई कला) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 12 Dhulaai Kalaa (धुलाई कला), SCERT UP Board solution Class 7 (Grih Shilp) Chapter 12 Dhulaai Kalaa (धुलाई कला) free PDF download here.