Grih Shilp Class 7 पाठ-11-गृह-प्रबंध

अभ्यास प्रश्न

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए-

(1) मच्छर की प्रजातियाँ होती हैं-

(क) क्यूलेक्स

(ख) एनोफिलीज

(ग) एडीज

(घ) उपर्युक्त सभी

(2) कागज व लकड़ी के सामानों को अन्दर से खोखला बना देता हैं-

(क) मच्छर                                       

(ख) दीमक

(ग) मक्खी

(घ) खटमल

2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) घर में नुकसान पहुँचाने वाले किन्हीं दो कीटाणुओं के नाम लिखिए।

उत्तर- 1. मच्छर

2.  दीमक

(ख) दीमक किन-किन स्थानों पर पाया जाता है ?

उत्तर- दीमक प्रायः सीलनयुक्त घरों की नींव व दीवारों में रहता है।

3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) नीचे दिए गए कीटाणुओं से बचाव के दो-दो उपाय लिखिए- 

  • मच्छर
  • खटमल
  • मक्खी

उत्तर

मच्छर से बचाव के उपाय-

  • खिड़की-दरवाजों पर महीन जाली का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
  • अपने आस-पास जल एकत्रित नही होने देना चाहिए।
  • सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए।

खटमल से बचाव के उपाय-

  • कुर्सी, मेज, चारपाई, पलंग, गद्दे, रजाई आदि को समय-समय पर धूप दिखाते रहना चाहिए।
  • खटमल मारने वाली दवाओं का प्रयोग करना चाहिए।

मक्खी से बचाव के उपाय-

  • घर से निकलने वाले कूड़े-कचरे को सदैव ढक्कनदार कूड़ेदान में डालना चाहिए।
  • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

(ख) वस्त्रों की धुलाई का हिसाब रखने के लिए क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

उत्तरवस्त्रों की धुलाई का हिसाब रखने के लिए निम्नलिखित सावधानियाँ बरतनी चाहिए-

  • कपड़ों की संख्या
  • कपड़ों के नाम
  • कपड़ा देने की तारीख
  • कपड़ा वापसी की तारीख
  • धुलाई का रेट
  • कपड़ा धोने वाले का नाम और पूरा पता
  • धुलने वाले को दिए गए पैसों का हिसाब तारीखवार करना और माह के अन्त में उसका पूरा हिसाब चुकता कर देना आदि।

4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) घरेलू खर्च का दैनिक व मासिक हिसाब रखना क्यों आवश्यक है?

उत्तर–  घर-गृहस्थी के सफल संचालन के लिए घरेलू खर्चो का हिसाब-किताब रखना बहुत ही आवश्यक है। घरेलू खर्चों का हिसाब रखकर जहाँ एक ओर हम अपने आय-व्यय में संतुलन करते हैं वहीं दूसरी ओर आवश्यकतानुसार दैनिक उपयोगी वस्तुओं की व्यवस्था भी समय से कर पाते हैं।

(ख) कीटाणुओं से बचाव के लिए कितने प्रकार के कीटाणुनाशकों का प्रयोग किया जाता है? इनके प्रयोग करने के तरीको को लिखिए। 

उत्तरहानिकारक कीटाणुओं से बचाव के लिए हमें समय-समय पर निम्न प्रकार के कीटाणुनाशकों का प्रयोग करते रहना चाहिए-

प्रकार स्रोत तरीका
प्राकृतिक सूर्य की रोशनी

 

हवा

समय-समय पर घर के खिड़की-दरवाजे को खोल कर रखना।
भौतिक खौलता पानी गन्दे कपड़ों को खौलते पानी में धोना।

कुर्सी,  मेज आदि के सुराख़ों में खौलता पानी डालना।

 

रासायनिक ब्लीचिंग पाउडर

 

 

चूना

 

पोटैशियम परमैंगनेट

नालियों, शौचालय में छिड़काव करना।

 

 

नालियों/सड़कों के किनारे छिड़काव करना।

 

कुंए, तालाब,  पोखर आदि में दवा डालना।

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 7 Grih Shilp book Chapter 11 गृह-प्रबंध. Get SCERT UP Board Class 7 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 11 Griah Prabandh (गृह-प्रबंध). Download free PDF of SCERT UP Board Class 7 Grih Shilp/Home Craft Chapter 11 Griah Prabandh (गृह-प्रबंध). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 7 Grih Shilp Chapter 11 Griah Prabandh (गृह-प्रबंध) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 7 Book & solutions Chapter 11 Griah Prabandh (गृह-प्रबंध) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 11 Griah Prabandh (गृह-प्रबंध), SCERT UP Board solution Class 7 (Grih Shilp) Chapter 11 Griah Prabandh (गृह-प्रबंध) free PDF download here.