Class 6 Science Chapter 9 Bhojan evam Swasthya

 

 

अभ्यास प्रश्न

1. निम्नलिखित में सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए:—

(क) दाल से पोषक तत्व मिलता है—

(i) कार्बोहाइड्रेट

(ii) प्रोटीन

(iii) वसा

(iv) खनिज लवण

उत्तर- विकल्प (ii) प्रोटीन

(ख) विटामिन A की कमी से होता है—

(i) एनीमिया

(ii) रतौंधी

(iii) गाँठ

(iv) दाँतो में सूजन

उत्तर- विकल्प (ii) रतौंधी

2. निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही () तथा गलत के सामने गलत (X) का चिह्न लगाइए—

अ. विटामिन A की कमी से रतौंधी रोग होता है। ()

ब. आलू में कार्बोहाइड्रेट होता है।             ()

स. काजू तथा बादाम, सूखे मेवे नहीं है।     (×)

द. पनीर दुग्ध उत्पाद नहीं है।                    (×)

य. विटामिन-C खट्टे फलों में पाया जाता है।   ()

3.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—

अ. दाल में प्रोटीन नामक पोषक तत्व पाया जाता हैं।

ब. कार्बोहाइड्रेट उर्जा देने वाले भोज्य पदार्थ हैं।

स. विटामिन एवं खनिज लवण विभिन्न रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

द. हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

य. तैलीय खाद्य सामग्रियाँ प्रतिदिन नहीं खानी चाहिए।

4. निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए—

उत्तर

स्तम्भ (क) स्तम्भ (ख)
क. प्रोटीन विभिन्न प्रकार की दाल
ख. कार्बोहाइड्रेट चावल
ग. विटामिन एवं खनिज लवण हरी सब्जियाँ
घ. वसा के स्त्रोत वनस्पति तेल
ङ. आयरन की कमी से होने वाला रोग एनीमिया

 

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए—

अ. संतुलित आहार किसे कहते हैं?

उत्तर-

संतुलित आहार (Balanced diet)-

जिस आहार में सभी पोषक तत्व (कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन्स आदि) उचित मात्रा में उपस्थित हों उसे सन्तुलित आहार कहते हैं।

ब. पोषक तत्व का क्या अभिप्राय है?

उत्तर-

पोषक तत्व (Nutrient)

वे तत्व या अवयव जो हमारे शरीर की वृद्धि, विकास तथा स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक होते हैं, पोषक तत्व कहलाते हैं। जैसे- कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन्स आदि।

स. प्रोटीन एवं कार्बोहाइड्रेट के चार-चार प्रमुख स्रोतों के नाम लिखिए।

उत्तर-

प्रोटीन (Protein) के स्त्रोत-

सोयाबीन, मसूर, चना, मटर, मूंग, उड़द इत्यादि प्रोटीन के प्रमुख स्त्रोत है।

कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) के स्त्रोत- गन्ना, चुकंदर, चावल, अमरूद, खजूर, शक्कर आदि कार्बोहाइड्रेट के मुख्य स्त्रोत हैं।

द. विटामिन्स कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर-

विटामिन्स (vitamins) निम्न प्रकार के होते हैं-

  • विटामिन-A
  • विटामिन-B
  • विटामिन-C
  • विटामिन-D
  • विटामिन-E
  • विटामिन-K

य. स्वास्थ्य से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-

स्वास्थ्य-

“स्वास्थ्य” वह अवस्था है जिसके अन्तर्गत शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक कार्य समुचित क्षमता द्वारा उचित प्रकार से किया जा सके।

र. भोजन एवं स्वास्थ्य में क्या सम्बन्ध है?

उत्तर-

भोजन एवं स्वास्थ्य में सम्बन्ध-

जिस प्रकार का भोजन हम करेंगे उसी प्रकार का हमारा स्वास्थ्य होगा। यदि हम संतुलित भोजन करते हैं तो हमारा शरीर भी निरोग रहेगा, शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी जिससे शरीर का पूर्ण रूप से विकास होगा। इसके विपरीत यदि हम असंतुलित भोजन (नूडल्स, बरगर, चाट, पकौड़ी, चिप्स, कोल्ड ड्रिक्स आदि) करते हैं तो शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी हो जायेगी और धीरे-धीरे हमारा शरीर तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जायेगा और हमारा विकास रुक जायेगा।

6 निम्नांकित खाद्य पदार्थों के चित्रों को ध्यान से देखिए तथा उनके नीचे दिये गये पोषक तत्त्व के अंक लिखकर उनका वर्गीकरण कीजिए।

प्रोटीन-1, कार्बोहाइड्रेट-2 वसा-3 विटामिन और खनिज लवण-4

Protin1

उत्तर

Protin

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 9 भोजन एवं स्वास्थ्य. Get SCERT UP Board Class 6 Science solutions Chapter 9 Bhojan evam Swasthya (भोजन एवं स्वास्थ्य). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Science Chapter 9 Bhojan evam Swasthya (भोजन एवं स्वास्थ्य). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Science Chapter 9 Bhojan evam Swasthya (भोजन एवं स्वास्थ्य) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 6 Book & solutions Chapter 9 Bhojan evam Swasthya (भोजन एवं स्वास्थ्य) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 9 Bhojan evam Swasthya (भोजन एवं स्वास्थ्य), SCERT UP Board solution Class 6 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Chapter 9 Bhojan evam Swasthya (भोजन एवं स्वास्थ्य) free PDF download here.