अभ्यास
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएः
(क) अस्थियों की संधियाँ शरीर को गति में सहायता करती हैं।
(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का कंकाल बनाते हैं।
(ग) कोहनी की अस्थियाँ हिंज संधि द्वारा जुड़ी होती हैं।
(घ) गति करते समय मांसपेशियों के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।
2. निम्न कथनों के आगे सत्य (T) तथा असत्य (F) को इंगित कीजिए।
(क) सभी जंतुओं की गति एवं चलन बिलकुल एक समान होता है। (F)
(ख) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती हैं। (F)
(ग) अंगुलियों की अस्थियों में संधि नहीं होतीं। (F)
(घ) अग्रभुजा में दो अस्थियाँ होती हैं। (T)
(ङ) तिलचट्टों में बाह्य-कंकाल पाया जाता है। (T)
3. कॉलम 1 में दिए गए शब्दों का संबंध कॉलम 2 के एक अथवा अधिक कथन से जोड़िए:
उत्तर:
कालम 1 | कालम 2 |
ऊपरी जबड़ा | एक अचल संधि है। |
मछली | का शरीर धारा रेखीय होता है। |
पसलियाँ | हृदय की सुरक्षा करती हैं। |
घोंघा | बहुत धीमी गति से चलता है। |
तिलचट्टा | बाह्य-कंकाल होता है।
शरीर पर पंख होते हैं। |
4. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) कंदुक-खल्लिका संधि क्या है?
उत्तर-
कंदुक-खल्लिका संधि-
एक अस्थि का गेंद वाला गोल हिस्सा दूसरी अस्थि की कटोरी रूपी गुहिका में धंसा हुआ होता है। इस प्रकार की संधि सभी दिशाओं में गति प्रदान करती है।
(ख) कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?
उत्तर-
कपाल में केवल नीचे वाले जबड़े की अस्थि, गति करती है।
(ग) हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?
उत्तर-
हमारी कोहनी पीछे की ओर नहीं मुड़ सकती क्योंकि कोहनी की अस्थियाँ हिंज संधि द्वारा जुड़ी होती हैं जो केवल एक दिशा में गतिमान होती है।
अतिरिक्त अभ्यास प्रश्न-
1. धुराग्र संधि क्या है?
उत्तर-
धुराग्र संधि-
गर्दन और सिर को जोड़ने वाली संधि, धुराग्र संधि है। इसके द्वारा सिर को आगे-पीछे या दाएँ तथा बाएँ घुमा सकते हैं।
2. कंकाल के कार्य लिखिए।
उत्तर-
कंकाल के निम्न कार्य हैं–
1. शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है।
2. प्रचलन में सहायता प्रदान करता है
3. कंकाल कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर-
कंकाल दो प्रकार के होते है-
1. बाह्य-कंकाल (Exo-skeleton)
अंतः कंकाल (Endo-skeleton)
4. हड्डियों का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत करते हैं?
उत्तर-
हड्डियों का अध्ययन विज्ञान की ऑस्टियोलॉजी शाखा के अंतर्गत करते है।
The above mentioned questions & Answers are based on NCERT Class 6 Science (Vigyan) book Chapter 8 शरीर में गति. Get NCERT Class 6 Science book and solutions Chapter 8 Shrir me Gati (शरीर में गति). Download free PDF of NCERT Class 6 ScienceChapter 8 Shrir me Gati (शरीर में गति). Get Questions & Answer of NCERT Class 6 Science Chapter 8 Shrir me Gati (शरीर में गति) in Hindi & English. Download NCERT Science (Vigyan) Class 6 Book & solutions Chapter 8 Shrir me Gati (शरीर में गति) in Hindi. Looking for complete NCERT solution of Chapter 8 Shrir me Gati (शरीर में गति), NCERT solution Class 6 Science (Vigyan) Chapter 8 Shrir me Gati (शरीर में गति) free PDF download here.