Science Class 6-Chapter-2-पदार्थ-एवं-पदार्थ-के-समूह

अभ्यास प्रश्न

1.सही विकल्प छांटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए-

(क) वर्गीकरण आवश्यक होता है –

(i) वस्तुओं को व्यवस्थित रखने हेतु

(ii) वस्तुओं एवं पदार्थों के गुणों को आसानी से समझने हेतु

(iii) विद्यालय के पुस्तकालय हेतु

(iv) सभी हेतु

उत्तरविकल्प (iv) सभी हेतु

(ख) किसी द्रव को गरम करने पर वह बदल जाता है-

(i) ठोस में

(ii) गैस में

(iii) जलवाष्प में

(iv) अपरिवर्तित रहता है।

उत्तर विकल्प (ii) गैस में

(ग) गैस को किसी बर्तन में रखने पर वह-

(i) उसकी तली में बैठ जायेगी

(ii) उसमें पूरी तरह से फैल जायेगी।

(iii) उसके केवल ऊपरी हिस्से में फैलेगी

(iv) उसको खाली कर देगी।

उत्तर विकल्प (ii) उसमें पूरी तरह से फैल जायेगी।

(घ) पदार्थ की निर्माण इकाई है

(i) परमाणु

(ii) इलेक्ट्रॉन

(iii) प्रोटॉन

(iv) न्यूट्रॉन

उत्तर- विकल्प (i) परमाणु

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिये गये सही शब्द की सहायता से कर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए-

(क) ठोस का आकार निश्चित होता है ।

(ख) अगरबत्ती की सुगन्ध गैसीय गुण के कारण कमरे में फैल जाती है।

(ग) नमक पानी में घुल जाता है।

(घ) अणु पदार्थ का वह सूक्ष्मतम कण है जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है।

3. अधोलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।

(क) पदार्थ की तीन अवस्थाओं के नाम लिखिए।

उत्तर

पदार्थ की तीन अवस्थाओं के नाम-

(1)  ठोस

(2)  द्रव

(3)  गैस

(ख) पदार्थ की उस अवस्था का नाम लिखें जिसमें पदार्थ का आयतन और आकृति दोनों निश्चित होते हैं।

उत्तर–  ठोस

(ग) पदार्थों के वर्गीकरण से क्या तात्पर्य है?

उत्तर

वर्गीकरण- वस्तुओं को उनके सामान्य लक्षणों के आधार पर अलग-अलग समूह में व्यवस्थित करने की क्रिया को वर्गीकरण कहते हैं।

(घ) पारभासी किसे कहते हैं ?

उत्तर

पारभासी- वे पदार्थ जिनके द्वारा धुँधला या आंशिक रूप से आर-पार देखा जा सकता है वे पारभासी कहलाते हैं। जैसे तेल लगा कागज, घिसा हुआ कांच, पेंट लगा काँच आदि।

4.कारण बताइए-

(क) द्रव पदार्थों की आकृति निश्चित नहीं होती है ।

उत्तर- द्रव के अणु एक दूसरे से दूर-दूर होते हैं। इनमें आपसी आकर्षण बल ठोस की तुलना में कम होता है। इसी कारण द्रव पदार्थों की आकृति निश्चित नहीं होती है।

(ख) जल से भरा गिलास खाली गिलास की अपेक्षा भारी होता है।

उत्तर- जल के अणु निकट होने के कारण जल से भरे गिलास में गिलास के साथ जल का भार भी होता है जबकि खाली गिलास में उपस्थित वायु के अणु दूर-दूर होने के कारण उनका भार नहीं के बराबर होता है। इस कारण जल से भरा गिलास खाली गिलास की अपेक्षा अधिक भारी होता है।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए-

(क) एक प्रयोग बताएं जिससे स्पष्ट होता है कि पदार्थ स्थान घेरता है ।

उत्तर- एक गुब्बारा लीजिए इसमें मुंह से जोर से फूँक मारिए। मुंह से हवा भरने पर गुब्बारा फूल जाता है अर्थात् हवा (पदार्थ) गुब्बारे के अंदर स्थान घेरता है। अतः इससे स्पष्ट है कि पदार्थ स्थान घेरता है।

(ख) किसी पदार्थ को ठोस अवस्था से द्रव अवस्था तथा द्रव अवस्था से ठोस अवस्था में कैसे बदला जा सकता है?

उत्तर- किसी पदार्थ को ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में बदलने के लिए पदार्थ के तापमान को बढ़ाना पड़ेगा तथा द्रव अवस्था से ठोस अवस्था में बदलने के लिए तापमान को घटाना पड़ेगा।

(ग) ठोस, द्रव और गैस में अन्तर उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- ठोस, द्रव और गैस में अन्तर-

 

ठोस द्रव गैस
1. ठोस पदार्थों में कण (अणु) बहुत पास-पास होते है। ठोस पदार्थों की तुलना में द्रव के कण (अणु) एक दूसरे से दूर-दूर होते हैं। गैसीय पदार्थों में कण (अणु) अपेक्षाकृत बहुत दूर-दूर होते हैं।
2. ठोस पदार्थों की आकृति और आयतन दोनों निश्चित होते हैं। द्रव पदार्थों की आकृति अनिश्चित तथा आयतन निश्चित होता है गैसीय पदार्थों की आकृति और आयतन दोनों ही अनिश्चित होते हैं।

 

6. पारदर्शिता के आधार पर पदार्थ कितने प्रकार के होते है, उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर-

पारदर्शिता के आधार पर पदार्थ तीन प्रकार के होते है-

 

पारदर्शिता के आधार पर पदार्थ उदाहरण
1.   पारदर्शी काँच, जल आदि।

 

2.   अपारदर्शी लकड़ी, पत्थर, कागज आदि।

 

3.   पारभासी तेल लगा कागज,  घिसा हुआ कांच, पेंट लगा काँच आदि।

 

 

7. परिेवेश में पायी जाने वाली तीन-तीन कठोर व मुलायम वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर-

कठोर वस्तुओं के नाम लोहा, लकड़ी, काँच के टुकड़े।

मुलायम वस्तुओं के नाम- रूई, ऊन, रबर की गेंद।

8. चुम्बक किन-किन पदार्थों से निर्मित वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है?

उत्तरचुम्बक लोहे से बनी वस्तुओं के अतिरिक्त कोबाल्ट, निकिल जैसी अन्य धातुओं से बनी वस्तुओं को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।

9. अपने आस-पास दिखायी देने वाली वस्तुओं को पारदर्शी, अपारदर्शी तथा पारभासी में चिन्हित कर उनकी सूची बनाइए।

उत्तर

वस्तु का नाम पारदर्शी अपारदर्शी पारभासी
पत्थर
लकड़ी
कांच
लोहा
तेल लगा कागज
घिसा हुआ कांच
जल    

 

10. पदार्थों का वर्गीकरण क्यों आवश्यक है। इस सम्बन्ध में अपने विचार लिखिए।

उत्तर-

पदार्थों का वर्गीकरण निम्न कारणों से आवश्यक-

  • पदार्थों का वर्गीकरण होने से किसी भी वस्तु को ढूँढ़ने के लिए अनावश्यक श्रम नहीं करना पड़ता है।
  • सभी वस्तुएँ सुंदर ढंग से व्यवस्थित होने के कारण अधिक दिनों तक सुरक्षित रहती हैं।
  • पदार्थों का वर्गीकरण होने से घर सुंदर व सजा हुआ लगता है और ऐसा घर सभी को आकर्षित करता है।

 

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 2 पदार्थ एवं पदार्थ के समूह. Get SCERT UP Board Class 6 Science solutions Chapter 2 Padarth avn padarth ka samuh (पदार्थ एवं पदार्थ के समूह). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Science Chapter 2 Padarth avn padarth ka samuh (पदार्थ एवं पदार्थ के समूह). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Science Chapter 2 Padarth avn padarth ka samuh (पदार्थ एवं पदार्थ के समूह) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 6 Book & solutions Chapter 2 Padarth avn padarth ka samuh (पदार्थ एवं पदार्थ के समूह) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 2 Padarth avn padarth ka samuh (पदार्थ एवं पदार्थ के समूह), SCERT UP Board solution Class 6 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान)) Chapter 2 Padarth avn padarth ka samuh (पदार्थ एवं पदार्थ के समूह) free PDF download here.