दैनिक-जीवन-में-विज्ञान

अभ्यास प्रश्न

1. सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए।

क. गुरुत्वाकर्षण का सिद्धान्त दिया है –

  1. वोल्टा ने
  2. न्यूटन ने
  3. सी.वी.रमन ने
  4. एस.एन.बोस ने

उत्तर- विकल्प (ii) न्यूटन ने

ख. वैज्ञानिक विधि का चरण नहीं है –

  1. जिज्ञासा
  2. परीक्षण
  3. सिद्धांत
  4. निरीक्षण

उत्तर- विकल्प (iii) सिद्धांत

ग. भारतीय वैज्ञानिक हैं –

(i)  एडीसन

(ii) मैडम क्यूरी

(iii) गैलिलियो

(iv) हरगोविन्द खुराना

उत्तर- विकल्प (iv)  हरगोविन्द खुराना

घ. ओजोन पर्त में छिद्र का कारण है –

(i)  जल प्रदूषण

(ii) ध्वनि प्रदूषण

(iii) वायु प्रदूषण

(iv) इनमें से कोई नहीं

  उत्तर- विकल्प  (iii) वायु प्रदूषण

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) दो भारतीय और दो विदेशी वैज्ञानिकों के नाम लिखिए।

 उत्तर

दो भारतीय वैज्ञानिकों के नाम-

 (1)  ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

(2) विक्रम साराभाई

दो विदेशी वैज्ञानिकों के नाम-

(1) गैलिलियो

(2) थॉमस ऐल्वा एडीसन

ख. विज्ञान के दुरूपयोग से होने वाली किन्हीं दो समस्याओं को लिखिए।

उत्तर- विज्ञान के दुरूपयोग से होने वाली समस्याएँ

(1) तीव्र ध्वनियां उत्पन्न करने वाले यंत्र, लाउडस्पीकर आदि से ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है जिससे मानव मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

(2) पर्यावरण असंतुलित और प्रदूषित हो रहा है।

3. निम्नलिखित में स्तम्भ (क) व स्तम्भ (ख) से मिलान कीजिए –

 

स्तम्भ (क) स्तम्भ (ख)
क. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्रक्षेपणशास्त्र
ख. मैडम क्यूरी रेडियम
ग. वोल्टा विद्युत सेल

 

. माइकल फैराडे डायनमो

 

ङ. गैलिलियो दूरबीन

 

 

4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

क. एडुसेट एक दूरस्थ शैक्षणिक उपग्रह है।

ख. वायुयान वायु यातायात का साधन है।

ग. यूरिया के अत्यधिक उपयोग से मृदा एवं जल प्रदूषण होता है।

घ. सुश्रुत प्राचीन काल में महान शल्य चिकित्सक थे।

ङ. हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया गया था।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए –

क. दूर देशों की घटनाओं की सचित्र जानकारी देने वाला साधन का नाम लिखिए?

उत्तर  टेलीविजन

ख. विद्युत बल्ब के आविष्कारक ?

उत्तर थॉमस ऐल्वा एडीसन

6. किन्हीं दो अन्तरिक्ष वैज्ञानिकों के नाम लिखिए।

उत्तर– (i) विक्रम साराभाई

(ii) कल्पना चावला

7. चिकित्सा के क्षेत्र में वर्तमान में क्या प्रगति हुई हैं ?

उत्तरवर्तमान में एक्स-रे,  अल्ट्रासाउंड,  सीटी स्कैन, इन्डोस्कोप आदि मशीनों के द्वारा जटिल रोगों का इलाज आसान हो गया है।

8. वर्तमान समय में संचार माध्यम के साधन क्या-क्या हैं?

उत्तर-  वर्तमान समय में संचार माध्यम के साधन-  कम्प्यूटर, मोबाइल , टेलीफोन, फैक्स, ई-मेल, इंटरनेट आदि।

 

अतिरिक्त अभ्यास प्रश्न

दैनिक जीवन में विज्ञान से संबंधित अतिरिक्त अभ्यास प्रश्न (Dainik Jivan men Vijyaan se sambandhit atirikt abhyaas prashn):

पैराग्राफ पढ़ें और निम्न प्रश्नों के उत्तर दें:

दैनिक जीवन में विज्ञान की देन:

शिक्षिका ने सीमा को चित्रों के माध्यम से दैनिक जीवन में विज्ञान की वजह से आए परिवर्तन के बारे में समझाया। चित्र में दिखाये गये साधनों का उपयोग हम दैनिक आवश्यकताओं में करते हैं। कृषि कार्य शीघ्र हो इसलिए ट्रैक्टर व अन्य कृषि यन्त्र जैसे थ्रेशर मशीन, सीडड्रील, हार्वेस्टर आदि विज्ञान की ही देन है। घर बैठे देश-विदेश की जानकारी व मनोरंजन टेलीविजन व रेडियो द्वारा किया जाता है। गैस के चूल्हा द्वारा शीघ्र खाना पक जाता है। इससे समय और श्रम की बचत होती है तथा प्रदूषण भी कम होता है।

दैनिक जीवन में विज्ञान की देन

दैनिक जीवन में विज्ञान की देन

यातायात के विभिन्न साधन जैसे रेलगाड़ी, कार, बस तथा वायुयान हैं जिनके द्वारा कुछ ही घंटों में लम्बी यात्रा तय की जा सकती है। विज्ञान की खोजों के फलस्वरूप ही कृषि यंत्रों, यातायात एवं संचार के साधनों तथा अन्य अनेक प्रकार के साधनों एवं सामग्रियों का विकास सम्भव हो पाया है। विज्ञान ने हमारी बहुत सी समस्यायें जो भोजन, स्वास्थ्य और यातायात से जुड़ी हैं, को सुलझाने में सहायता की है। पम्प तथा नहरें सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराती हैं। आज उत्तम बीज, उर्वरक तथा कीट नाशक दवायें उपलब्ध हैं। इसी प्रकार मनोरंजन के क्षेत्र में, संचार के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में तथा शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। समाचार पत्रों और रेडियो द्वारा हमें देश-विदेश में हो रही घटनाओं की जानकारी मिलती है।क्रिक्रेट मैच और देश-विदेश में होने वाले विभिन्न समारोहों का सीधा प्रसारण हम टेलीविजन पर देख सकते हैं, टेलीफोन और मोबाइल फोन द्वारा हम दूर स्थित किसी व्यक्ति से बात कर सकते हैं। यह सभी विकास विज्ञान द्वारा ही सम्भव हो पाये हैं। मनुष्य सदा ही अधिक ज्ञान प्राप्त करने और उसका सही रूप में अनुप्रयोग करने के लिए प्रयत्नशील रहा है। आप भी बहुत सी नयी खोजों के बारे में जानने को इच्छुक होंगे।

नोट (Note)-

सचित्र- सचित्र का अर्थ है चित्र के साथ।

 

पैराग्राफ पर आधारित प्रश्न

(1) रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए शब्दों की सहायता से कीजिए

क) कृषि कार्य शीघ्र हो इसलिए ट्रैक्टर व अन्य कृषि यन्त्र जैसे थ्रेशर मशीन, सीडड्रील, हार्वेस्टर आदि ……….. की ही देन है।

      (विज्ञान/इतिहास)

ख)…………… के चूल्हा द्वारा शीघ्र खाना पक जाता है।

      (लकड़ी/गैस)

ग)………………वायु यातायात का साधन है।

      (वायुयान/कार)

(2)  सही विकल्प को छॉंटकर लिखिए-

(क) दूर देशों की घटनाओं की जानकारी देने वाला साधन है-

अ) रेडियो

ब) टेलीविजन

स) रेडियो और टेलीविज़न दोनों

(ख) दूर देशों की घटनाओं की सचित्र जानकारी देने वाला साधन है-

अ) रेडियो

ब) टेलीविजन

स) रेडियो और टेलीविज़न दोनों

(ग) गैस चूल्हा द्वारा खाना पकाने से बचत होती है-

अ) समय की

ब) श्रम की

(स) समय और श्रम दोनों की

(3) निम्नलिखित कथनों में से सही के सामने सही (✓) का तथा गलत के सामने गलत (×) का चिह्न लगाइए-

क) कृषि यन्त्र जैसे थ्रेशर मशीन, सीडड्रील, हार्वेस्टर आदि विज्ञान की देन नहीं है।

ख) पम्प तथा नहरें सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराती हैं।

 

इन सवालों का सही जवाब जानने के लिए, कृपया निम्न लिंक पर क्लिक करें और क्विज़ हल करें :

Click Here → Practice questions Part 2 for class 6 science Chapter 1 Dainik Jivan men Vijyaan

तालिका पर आधारित प्रश्न:

तालिका पर आधारित प्रश्न

 

सही विकल्प छांटकर लिखिए-

1) पहले के लोग खाना पकाने के लिए किस तरह के चूल्हे का प्रयोग करते थे-

  1. गैस चूल्हा
  2. मिट्टी का चूल्हा
  3. विद्युत ओवन
  4. सोलर कुकर

2) वर्तमान में चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान की देन है-

  1. झाड़-फूंक
  2. घरेलू उपचार
  3. जड़ी बूटी
  4. अल्ट्रासाउंड

3) वर्तमान में कृषि के क्षेत्र में विज्ञान की देन है-

  1. ट्रैक्टर
  2. ट्यूबेल
  3. कीटनाशक दवाऍं
  4. उपरोक्त सभी

4) वर्तमान में यातायात के क्षेत्र में विज्ञान की देन है-

  1. घोड़ा
  2. हाथी
  3. कार
  4. बैल

5) परंपरागत संचार के साधन है-

  1. टेलीफोन
  2. मोबाइल
  3. कंप्यूटर
  4. संदेशवाहक

6) अंतरिक्ष के क्षेत्र में परंपरागत साधन

  1. साधारण दूरबीन
  2. रडार
  3. चंद्रयान-1
  4. मंगलयान

7) वर्तमान में मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान की देन

  1. बिरहा
  2. नाटक
  3. टेलीविजन
  4. कठपुतली

8) रक्षा के क्षेत्र में परंपरागत साधन-

  1. बंदूक
  2. पिस्तौल
  3. भाला
  4. तोप

 

इन सवालों का सही जवाब जानने के लिए, कृपया निम्न लिंक पर क्लिक करें और क्विज़ हल करें |

Click Here → Practice questions Part 3 for class 6 science Chapter 1

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Science: आओ समझें विज्ञान book Chapter 1 दैनिक जीवन में विज्ञान. Get SCERT UP Board Class 6 Science (Class 6 Aao Samjhe Vigyan) solutions Chapter 1 Dainik Jivan men Vijyaan. Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Science (Class 6 Aao Samjhe Vigyan) Chapter 1 Dainik Jivan men Vijyaan (दैनिक जीवन में विज्ञान). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Science (Class 6 Aao Samjhe Vigyan) Chapter 1 Dainik Jivan men Vijyaan (दैनिक जीवन में विज्ञान) in Hindi & English. Download आओ समझें विज्ञान Class 6 Book & solutions Chapter 1 Dainik Jivan men Vijyaan (दैनिक जीवन में विज्ञान) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 1 Dainik Jivan men Vijyaan (दैनिक जीवन में विज्ञान), SCERT UP Board solution Class 6 Science Chapter 1 Dainik Jivan men Vijyaan free PDF download here.