grih-shilp-Class-6-पाठ-1-स्वास्थ्य

अभ्यास प्रश्न

1. बहुविकल्पीय प्रश्न-

सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए-

(1) अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है-

(क) अत्यधिक भोजन करना

(ख) देर तक सोना

(ग) दवा का सेवन करना

(घ) नियमित व संतुलित दिनचर्या का पालन करना

(2) सुबह उठकर सबसे पहले-

(क) शौच जाना                       

(ख) भोजन करना

(ग) नहाना

(घ) मोबाइल चलाना

2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न-

(क) हमें उत्तम स्वास्थ्य के लिए कितने घंटे सोना चाहिए?

उत्तर हमें उत्तम स्वास्थ्य के लिए कम से कम छह से सात घंटे सोना चाहिए।

(ख) सूर्योदय से पूर्व उठना क्यों आवश्यक है?

उत्तर उत्तम स्वास्थ्य के लिए सूर्योदय से पूर्व उठना आवश्यक है।

3. लघु उत्तरीय प्रश्न-

(क) सुखी परिवार किसे कहते है?

उत्तर सुखी परिवार सुखी परिवार उस परिवार को कहते है जिसके सदस्यों में तालमेल, सभी का उत्तम स्वास्थ्य, परिवार की जरूरतों के अनुसार आय, शिक्षा का वातावरण और बुरी आदतों से सभी दूर हो।

(ख) प्रताप का स्वास्थ्य क्यों खराब हुआ?

उत्तरअनियमित दिनचर्या (अनियमित रहन-सहन, खान-पान, सोना-जागना आदि) के कारण प्रताप का स्वास्थ्य खराब हुआ।

4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

(क) स्वास्थ्य किसे कहते हैं? अच्छे स्वास्थ्य के क्या लक्षण है?

उत्तर स्वास्थ्य- केवल बीमारियों अथवा दुर्बलता से मुक्त रहने को ही स्वास्थ्य नहीं कहते। शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से संतुलित विकास ही स्वास्थ्य है।

अच्छे स्वास्थ्य के लक्षण-

    • शरीर में संक्रामक रोगों से लड़ने की क्षमता होना।
    • निरोगी शरीर, स्वस्थ दाँत, मजबूत केश।
    • सभी कार्यों को लगन से करना।
    • भरपूर मेहनत करना
    • अच्छी भूख लगना।
    • गहरी नींद लेना।
    • सबसे अच्छा व्यवहार करना।

(ख) उत्तम स्वास्थ्य के लिए आप किन-किन बातों का ध्यान रखेंगे?

उत्तरउत्तम स्वास्थ्य के लिए निम्न बातों का ध्यान रखेंगे-

    • प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व जागना, शौच-स्नानादि से निवृत्त होकर हल्का-फुल्का व्यायाम करना जैसे- टहलना, दौड़ना, तैरना, रस्सी कूदना आदि।
    • नाश्ते में पौष्टिक तत्वों जैसे- अंकुरित अन्न, दूध, फल, दलिया का सेवन करना।
    • खेलकूद व मनोरंजन दिनचर्या में शामिल करना।
    • भरपूर मेहनत करना और कम से कम छह-सात घण्टे की गहरी नींद लेना।
    • भोजन में हरी-पत्तेदार सब्जियाँ, दाल, चावल, रोटी, सलाद, दही जैसे पदार्थों को शामिल करना।

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Grih Silp book chapter 1 स्वास्थ्य. Get SCERT UP Board Class 6 Home Craft (गृहशिल्प) solutions chapter 1 swasthya (स्वास्थ्य). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Grih silp/Home Craft chapter 1 swasthya (स्वास्थ्य). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Grih Silp chapter 1 swasthya (स्वास्थ्य) in Hindi & English. Download Grih Silp class 6 Book & solutions chapter 1 swasthya (स्वास्थ्य) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of chapter 1 swasthya (स्वास्थ्य), SCERT UP Board solution Class 6 (Grih Silp) chapter 1 swasthya (स्वास्थ्य) free PDF download here.