Grih Shilp Class 6 पाठ-9-बुनाई कला

अभ्यास प्रश्न

1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(1) मिलान करो-

(क) 11 या 12 नम्बर की  सलाई पतले ऊन की बुनाई में प्रयुक्त होती हैं।
(ख) सर्दी में गर्म या ऊनी वस्त्र पहनते हैं।      
(ग) समय तथा धन की  बचत घर पर बुनाई करने से होती है।
(घ) सलाइयाँ बुनाई के लिए आवश्यक हैं।

(2) रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-

(1) बार्डर बुनने के लिए 11 या 12 नम्बर की सलाइयाँ प्रयोग होती हैं।

(2) बुनाई सदैव ढीली ऊन से डालें।

(3) बार्डर के फंदे सदैव दोहरी ऊन से डालें।

(3) निम्नलिखित कथनों में सत्य के सामने (✓) तथा असत्य के सामने (×) का चिह्न लगाइए-

(क) गर्म वस्त्र गर्मी में पहने जाते हैं। (×)

(ख) बुनाई के लिए सलाइयाँ आवश्यक है (✓)

(ग) घर पर बुनाई करने से समय का सदुपयोग तथा धन की बचत होती है। (✓)

4. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) हम ऊनी वस्त्र क्यों पहनते हैं?

उत्तर  ठंड से अपने शरीर की सुरक्षा करने के लिए हम जाड़े में ऊनी या गर्म वस्त्र पहनते हैं।

(ख) ऊनी वस्त्र कितने प्रकार से बुने जाते हैं? उनके नाम लिखिए।

उत्तर ऊनी वस्त्र दो प्रकार से बुने जाते हैं-

  1. मशीन द्वारा
  2. हाथ द्वारा

5. लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) बुनाई कला का क्या अर्थ है?

उत्तर

बुनाई कला का अर्थ-

कलात्मक ढंग से ऊन द्वारा फंदे बनाकर सलाइयों की सहायता से वस्त्रों का निर्माण करना ही बुनाई कला है।

(ख) स्वयं बुनाई करने के किन्हीं दो लाभों को लिखिए।

उत्तर- 1. अपने मनपसंद डिजाइन व रंग के वस्त्र बना सकते हैं।

2. धन कमा सकते हैं।

6. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) ऊनी वस्त्र बुनते समय आप कौन-कौन सी सावधानियाँ रखेंगे?

उत्तर ऊनी वस्त्र बुनते समय निम्नलिखित सावधानियाँ रखेंगे-

  • बुनाई के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की सलाइयाँ इस्तेमाल करेंगे।
  • हमेशा साफ हाथ से बुनाई करेंगे।
  • बुनाई हमेशा पर्याप्त रोशनी में ही करेंगे।
  • ऊन को गंदा होने से बचाने के लिए उसे बैग में रखेंगे।
  • बार्डर के फंदे हमेशा दोहरी ऊन से डालेंगे।

(ख) सीधा एवं उल्टा फंदा बुनने की विधि लिखिए।

उत्तरसीधा एवं उल्टा फंदा बुनने की विधि-

  • सीधा फंदा – सीधा फंदा बुनते समय खाली सलाई को दाहिने हाथ में और फंदों वाली सलाई को बाएं हाथ में पकड़ते हैं। इसके बाद दाएं हाथ की खाली सलाई को बाएं हाथ की सलाई के फंदे में नीचे की ओर घुमाकर ऊन को एक बार बढ़ाकर फंदे के अंदर से निकालते हैं। इसके बाद बाएं हाथ की सलाई से फंदे को गिरा देते हैं। इस प्रकार सीधा फंदा बुना गया।
  • उल्टा फंदा – उल्टे फंदे में दाएं हाथ की सलाई को फंदे के बीच में से नीचे की ओर निकालते हुए अपनी ओर लाते हैं। सलाई की नोक पर ऊन को एक बार लपेटेते है और उसका लूप बनाते हुए इसे बाएं हाथ की सलाई के फंदे में से गिराते हुए निकाल लेते हैं। इस प्रकार ये फंदा उल्टा बुना गया।

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp book Chapter 9 बुनाई कला. Get SCERT UP Board Class 6 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 9 Bunaai Kalaa (बुनाई कला). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp/Home Craft Chapter 9 Bunaai Kalaa (बुनाई कला). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp Chapter 9 Bunaai Kalaa (बुनाई कला) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 6 Book & solutions Chapter 9 Bunaai Kalaa (बुनाई कला) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 9 Bunaai Kalaa (बुनाई कला), SCERT UP Board solution Class 6 (Grih Shilp) Chapter 9 Bunaai Kalaa (बुनाई कला) free PDF download here.