gruh-shilp-Class-6-पाठ-8-कढ़ाई-कला

अभ्यास प्रश्न

  1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-

(क) कढ़ाई करने के लिए पक्के रंग के धागों का प्रयोग करना चाहिए

(ख) फ्रेम वस्त्र तानने के काम आता है।

(ग) कार्बन पेपर से नमूना छापा जाता है।

(घ) रुमालों पर छोटे नमूने सुंदर लगते हैं।

  1. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) वस्त्र पर नमूना छापने की विधियों के नाम लिखिए।

उत्तर- कपड़े पर नमूना या डिजाइन छापने की दो विधियाँ हैं-

  1. ठप्पे द्वारा डिजाइन छापना
  2. ट्रेस करना।

(ख) कढ़ाई करने वाले टाँकों के नाम लिखिए।

उत्तर चेन स्टिच, स्टेम स्टिच (उल्टी बखिया), बटन होल स्टिच, कश्मीरी स्टिच, साटन स्टिच, क्रास स्टिच आदि।

  1. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) कढ़ाई कला के लाभ लिखिए।

उत्तरकढ़ाई कला के लाभ-

  • मनचाहे वस्त्र जैसे- रूमाल, मेजपोश, तकिया का गिलाफ, फ्रॉक, झबला आदि पर मनचाही डिजाइन बना सकते हैं।
  • खाली समय का उपयोग कर सकते हैं।
  • धन कमा सकते हैं।

(ख) कढ़ाई करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर कढ़ाई करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • नमूना वस्त्र के अनुकूल होना चाहिए। छोटे वस्त्रों पर छोटे नमूने तथा बड़े वस्त्रों पर कुछ बड़ें नमूने बनाने चाहिए।
  • धागों का रंग पक्का और चमकदार होना चाहिए।
  • टाँके मजबूत होने चाहिए।
  • साफ हाथों से ही कढ़ाई करनी चाहिए।
  1. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) कढ़ाई कला में उपयोगी उपकरणों के नाम एवं उनके प्रयोग लिखिए।

उत्तर- कढ़ाई कला में उपयोगी उपकरणों के नाम एवं उनके प्रयोग

कार्बन पेपर इससे कपड़े पर नमूना छापते हैं

पेंसिल- यह नमूना उतारने और छापने के काम आती है।

सुई- वस्त्र पर कढ़ाई करने के काम आती है।

धागा- विभिन्न रंग के धागे कढ़ाई करने के काम आते हैं।

छोटी कैंची यह धागा काटने के काम आती है।

फ्रेम- यह वस्त्र तानने के काम आता है।

कढ़ाई किट- इसमें कढ़ाई का सभी सामान रखते हैं ताकि सामान साफ और सुरक्षित रहे।

(ख) कढ़ाई करने के किन्हीं एक टाँके बनाने की प्रक्रिया लिखिए।

उत्तरकढ़ाई करने के लिए अनेक टाँकों या स्टिच का प्रयोग करते हैं जैसे- चेन स्टिच, स्टेम स्टिच (उल्टी बखिया), बटन होल स्टिच, कश्मीरी स्टिच आदि।

स्टेम स्टिच (उल्टी बखिया)

स्टेम स्टिच

इसे उल्टी बखिया भी कहते हैं। सीधी तरफ हाथ से बखिया करके उल्टी तरफ देखने पर जो कढ़ाई की लाइन दिखाई देगी उसे ही उल्टी बखिया या स्टेम स्टिच कहते हैं। इसे बनाने के लिए नीचे की ओर से सुई घुसाकर ऊपर (आगे) की ओर निकालते हैं। यही क्रिया दोहराते हैं।

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp book chapter 8 कढ़ाई कला. Get SCERT UP Board Class 6 Home Craft (गृहशिल्प) solutions chapter 8 Kdhaai Kalaa (कढ़ाई कला). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp/Home Craft chapter 8 Kdhaai Kalaa (कढ़ाई कला). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp chapter 8 Kdhaai Kalaa (कढ़ाई कला) in Hindi & English. Download Grih Shilp class 6 Book & solutions chapter 8 Kdhaai Kalaa (कढ़ाई कला) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of chapter 8 Kdhaai Kalaa (कढ़ाई कला), SCERT UP Board solution Class 6 (Grih Shilp) chapter 8 Kdhaai Kalaa (कढ़ाई कला) free PDF download here.