gruh-shilp-Class-6-पाठ-7-सिलाई-कला

अभ्यास प्रश्न

  1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

निम्नलिखित कथनों में सत्य के सामने (✓) तथा असत्य के सामने (×) का चिह्न लगाइए-

(क) शरीर के विभिन्न भागों के नाप लेने की दो विधियाँ हैं। (✓)

(ख) झबला बड़े बच्चों को पहनाने का ढीला वस्त्र है। (×)

(ग) बखिया के टाँके हाथ से भी डाले जाते हैं।  (✓)

  1. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) शरीर के विभिन्न भागों के नाप लेने की विधियों के नाम लिखिए।

उत्तर

(1) प्रत्यक्ष नाप

 (2) वक्ष या सीट की नाप से नाप निकालना

(ख) सिलाई में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों के नाम लिखिए।

उत्तरकैंची, इंचीटेप, फीता, खड़िया अथवा मिल्टन चॉक, धागा, मशीन-सुई व हाथ की सुईयाँ, स्केल, सिलाई मशीन, बाँसपेपर अथवा अखबार, प्रेस आदि।

  1. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) सिलाई कला का अर्थ लिखिए।

उत्तर सिलाई कला किसी कपड़े को नाप के अनुसार काट कर उसे सुई धागे द्वारा हाथ या मशीन से जोड़ना ही सिलाई कला है।

(ख) सिलाई की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

उत्तर घर में प्रायः कुछ न कुछ सिलाई का काम निकल आता है। कभी कोई वस्त्र फट गया या बटन टूट गए हों, सीलन खुल गया हो आदि। फटे कपड़े पहनने से उसकी सुन्दरता कम हो जाती है। ऐसे कपड़ों की मरम्मत करने के लिए सिलाई की आवश्यकता पड़ती है।

  1. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) काज बनाने की प्रक्रिया लिखिए।

उत्तर- काज बनाने की प्रक्रिया-

काज़ उन्हीं कपड़ों में बनाते हैं जिसमें बटन लगाया जाता है। जिस कपड़े में काज बनाना हो, उस कपड़े में आवश्यकतानुसार उचित स्थान पर कैंची से कपड़ा मोड़कर बटन के हिसाब से काट लेते हैं। काटने के बाद उस स्थान से थोड़ी दूरी पर सबसे पहले किनारे-किनारे कच्चा कर लेते हैं।

काज बनाते समय यह ध्यान रखते हैं कि एक किनारा गोल और दूसरा नोंकदार हो। काज भरने के लिये सुई में दोहरा धागा डाल कर कच्ची की गई लाइन से थोड़ी सुई निकाल कर धागे को सुई की नोंक के आगे से घुमा कर पूरी सुई निकाल लेते हैं।

(ख) पैबंद कितने प्रकार के होते है?

उत्तर- पैबंद के प्रकार- पैबंद निम्नलिखित प्रकार के होते हैं गोल, तिकोन, चौकोर आदि। जिस आकार में कपड़ा फटा हो उसी आकार में पैबंद (पैच) लगाना चाहिए।

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp book chapter 7 सिलाई कला. Get SCERT UP Board Class 6 Home Craft (गृहशिल्प) solutions chapter 7 Silaai Kala (सिलाई कला). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp/Home Craft chapter 7 Silaai Kala (सिलाई कला). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp chapter 7 Silaai Kala (सिलाई कला) in Hindi & English. Download Grih Shilp class 6 Book & solutions chapter 7 Silaai Kala (सिलाई कला) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of chapter 7 Silaai Kala (सिलाई कला), SCERT UP Board solution Class 6 (Grih Shilp) chapter 7 Silaai Kala (सिलाई कला) free PDF download here.