grih-shilp-Class-6-पाठ-3-पोषण

अभ्यास प्रश्न

  1. बहुविकल्पीय प्रश्न-

सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए-

(1)  नाश्ते में लेना चाहिए- 

(क) चाऊमीन

(ख) पिज्जा

(ग) कोल्डड्रिंक

(घ) अंकुरित चना, मूंग

(2) किशोरावस्था में बालिकाओं को अधिक पोषक तत्व की आवश्यकता होती है-

(क) प्रोटीन

(ख) लौह तत्व

(ग) वसा

(घ) आयोडीन

  1. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न-

(क) फल एवं हरी सब्जियों से कौन सा पोषक-तत्व प्राप्त होता है?

उत्तर विटामिन्स तथा खनिज लवण

(ख) कार्बोहाइड्रेट का प्रमुख कार्य क्या है ?

उत्तर- कार्बोहाइड्रेट का प्रमुख कार्य शरीर को ऊर्जा प्रदान करना है।

  1. लघु उत्तरीय प्रश्न-

(क) संतुलित आहार किसे कहते हैं?

उत्तर जिस भोजन में समस्त आवश्यक पोषक-तत्व (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, आदि) उचित मात्रा में विद्यमान रहते हैं तथा शरीर की समस्त आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं, संतुलित आहार कहलाते है।

(ख) भोजन पकाने की विधियों के नाम लिखिए।

उत्तर- भोजन पकाने की विधियों के नाम-

भोजन पकाने की निम्नलिखित विधियाँ हैं

  1. जल द्वारा पकाना
  2. भाप द्वारा पकाना
  3. चिकनाई द्वारा पकाना
  4. आग की आँच में पकाना

4.दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
(क) भोजन को पका कर खाने से क्या लाभ है?

उत्तर भोजन पकाकर खाने से लाभ- भोजन को पका कर खाने से निम्नलिखित लाभ है-

  1. भोजन का पचने योग्य बननाभोजन पकाने के बाद आसानी से चबाने योग्य हो जाता है। ठीक प्रकार से चबाया गया भोजन आसानी से पच जाता है।
  2. स्वाद का बढ़ना- पकाने से भोज्य सामग्री स्वादिष्ट एवं आकर्षक बन जाती है।
  3. हानिकारक कीटाणु का नष्ट होना- भोजन पकाने से सब्जियों आदि में पाए जाने वाले हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।

(ख) भोजन पकाने से पूर्व किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है?

उत्तरभोजन पकाने से पूर्व ध्यान देने योग्य बातें

  1. भोजन पकाने वाला बर्तन, स्थान स्वच्छ रहना चाहिए।
  2. भोजन पकाने वाले व्यक्ति को भी साफ-सुथरा होकर ही भोजन पकाना चाहिए।
  3. साग-सब्जी धोने के बाद ही काटना चाहिए।
  4. चावल पकाते समय माड़ नही निकालना चाहिए।
  5. चोकर सहित आटे की रोटियाँ बनानी चाहिए।
  6. भोजन पकाने से संबंधित सामग्री अपने पास रख लेनी चाहिए।

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp book chapter 3 पोषण. Get SCERT UP Board Class 6 Home Craft (गृहशिल्प) solutions chapter 3 poshan (पोषण). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp/Home Craft chapter 3 poshan (पोषण). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp chapter 3 poshan (पोषण) in Hindi & English. Download Grih Shilp class 6 Book & solutions chapter 3 poshan (पोषण) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of chapter 3 poshan (पोषण), SCERT UP Board solution Class 6 (Grih Shilp) chapter 3 poshan (पोषण) free PDF download here.