Grih Shilp Class-6-पाठ-12-धुलाई-कला

 अभ्यास प्रश्न

1.वस्तुनिष्ठ प्रश्न

रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-

(क)  रोगी व्यक्ति के कपड़ों को गर्म पानी में धोना चाहिए।

(ख) सफेद और रंगीन कपड़ों को साथसाथ नहीं धोना चाहिए।

(ग)  वस्तुओं में कड़ापन लाने के लिए कलफ लगाते हैं।

(घ) फटे वस्त्रों को धोने के पहले सिलना चाहिए।

2.अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) वस्त्रों में सिकुड़न कैसे दूर करते हैं?

उत्तर–  वस्त्रों में सिकुड़न प्रेस करके दूर किया जाता है।

(ख) वस्त्रों की नियमित धुलाई क्यों आवश्यक है?

उत्तरउत्तम स्वास्थ्य के लिए वस्त्रों की नियमित धुलाई आवश्यक है।

3.लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) वस्त्रों की धुलाई क्यों आवश्यक है?

उत्तर- वस्त्र पहनने पर गंदे हो जाते हैं। उन पर धूल, पसीना और किसी चीज के दाग या धब्बे पड़ जाते हैं। इसलिए

उत्तम स्वास्थ्य के लिए

व्यक्तित्व में निखार के लिए

वस्त्रों की सफाई के लिए

दुर्गंध दूर करने के लिए

कपड़ों की सुरक्षा और सुंदरता के लिए

हमें प्रतिदिन अपने वस्त्रों की धुलाई करनी चाहिए।

(ख) सफेद कपड़ों में नील कैसे लगाते है?

उत्तरसफेद कपड़ों में नील लगाना

सफेद कपड़ों में नील लगाने के लिए पानी में नील की आवश्यक मात्रा घोल लेंते हैं। इसके बाद जिस कपड़े में नील देना है उसे धुलकर घोल में डूबो देंते हैं। अच्छी तरह कपड़े को उलट-पलट कर शीघ्रता से घुमाते हैं जिससे नील बराबर से पूरे कपड़े में लग जाए। अब निचोड़कर सूखने के लिए फैला देंते हैं।

4.दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) कपड़ा धोने के पूर्व किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर कपड़ा धोने के पूर्व निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • फटे वस्त्र को धोने से पूर्व मरम्मत कर लेंना चाहिए।
  • सफेद और रंगीन वस्त्रों को अलग-अलग धोना चाहिए।
  • रोगी व्यक्ति के कपड़ों को गरम पानी में अलग धोना चाहिए।
  • कपड़े में यदि कोई दाग लगा हो तो उसे पहले छुड़ा लेंना चाहिए।

(ख) कलफ किन-किन चीजों से बनाया जाता है एवं वस्त्रों में लगाने की विधि लिखिए?

उत्तर वस्त्रों में कड़ापन लाने के लिए आरारोट मैदा, चावल या साबूदाना को पानी में पकाकर कलफ बनाया जाता है। जिन कपड़ों में कलफ लगाना होता है, उन्हें कलफ के पतले घोल में डुबोकर निचोड़ लेंते हैं। यदि कपड़े सफेद हों और उनमें नील तथा कलफ दोनों की आवश्यकता हो तो नील के घोल में ही कलफ डालकर कपड़े को डुबोते हैं तथा तुरंत निचोड़कर फैला देंते हैं।

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp book Chapter 12 धुलाई कला. Get SCERT UP Board Class 6 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 12 Dhulai Kala (धुलाई कला). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp/Home Craft Chapter 12 Dhulai Kala (धुलाई कला). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp Chapter 12 Dhulai Kala (धुलाई कला) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 6 Book & solutions Chapter 12 Dhulai Kala (धुलाई कला) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 12 Dhulai Kala (धुलाई कला), SCERT UP Board solution Class 6 (Grih Shilp) Chapter 12 Dhulai Kala (धुलाई कला) free PDF download here.