grih-shilp-class-6-पाठ-10-पाक-कला

अभ्यास प्रश्न

 

1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(1) रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-

(क) पाकशाला भारतीय शैली एवं विदेशी शैली की होती है।

(ख) ठोस ईंधन का प्रयोग चूल्हों और अँगीठियों में किया जाता है।

(ग) तरल पदार्थों की नाप सदैव लीटर से की जाती है।

(घ) गीले हाथ होने पर हीटर का प्लग नहीं छूना चाहिए।

(2) निम्नलिखित वाक्यों के आगे सही (✓) अथवा गलत (×)  का चिन्ह लगाइए-

(क) नाप-तौल का ज्ञान होना आवश्यक है। (✓)

(ख) सब्जियाँ काटने से पूर्व धोना उचित रहता है। (✓)

(ग)‌ भोजन पकाने के पश्चात् ईंधन को जला छोड़ देना चाहिए। (×)

(घ) खाद्य-पदार्थों में केवल सूखी वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है।)

2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) पाकशाला कितने प्रकार की होती हैं उनके नाम लिखिए?

उत्तरपाकशाला दो प्रकार की होती है-

  1. भारतीय शैली
  2. विदेशी शैली

(ख) चाय बनाने में कौन-कौन सी आवश्यक सामग्री प्रयुक्त होती हैं?

उत्तर- चीनी, चाय की पत्ती, पानी, दूध,  अदरक, बनाने का बर्तन, छानने के लिए छन्नी आदि।

(ग) बिजली से चलने वाले चूल्हों के नाम लिखिए।

उत्तर- हीटर, माइक्रोवेव एवं इण्डक्शन चूल्हा, टोस्टर आदि।

3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) पाकशाला में किए जाने वाले कार्य बताइए।

उत्तर- पाकशाला में किए जाने वाले कार्य

पाकशाला में निम्नलिखित कार्य किये जाते है- भोजन बनाने की तैयारी करना, भोजन पकाना, भोजन परोसना, सामग्री का संचय करना आदि।

(ख) नाप-तौल किसे कहते हैं?

उत्तरनाप-तौल की परिभाषा जब हम खाद्य-पदार्थों की मात्रा कटोरी, कप व गिलास की सहायता से ज्ञात करते हैं तब हम उसे नाप कहते हैं। इसी प्रकार जब हम खाद्य पदार्थों की मात्रा तराजू की सहायता से ज्ञात करते हैं तब हम उसे तौल कहते हैं।

(ग) ईंधन की बचत के दो उपाय लिखिए।

उत्तर- ईंधन की बचत के उपाय

  • भोजन पकाने के लिए प्रेशर कुकर का प्रयोग करना चाहिए, इससे ईंधन की बचत होती है।
  • भोजन पकाने के पहले कुछ अनाजों जैसे दाल, चावल आदि को कुछ समय तक भिगोने से ईंधन की बचत होती है।

4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) गैस के चूल्हे पर खाना पकाने में क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए?

उत्तर- गैस के चूल्हे प्रयोग करते समय निम्न सावधानियाँ रखनी चाहिए-

  • गैस का चूल्हा सिलेंडर से थोड़ा ऊँचा रखना चाहिए।
  • सिलिंडर के अलावा गैस का चूल्हा, रेगुलेटर, पाइप आदि को समय-समय पर चेक करतें रहना चाहिए।
  • गैस की रबर वाली नली या पाइप, बर्नर, नॉब खराब होने पर तुरंत जाँचकर बदलवा देना चाहिए।
  • रात को सोने से पहले गैस का रेगुलेटर अवश्य बंद कर देना चाहिए।
  • रसोईघर में खिड़कियाँ अवश्य होनी चाहिए।

(ख) टमाटर के सूप बनाने की विधि लिखिए।

उत्तर

टमाटर का सूप

आवश्यक सामग्री

टमाटर          – 250 ग्राम

पानी             – 300 मिली0

अदरक           – 1 इंच का टुकड़ा

पिसी काली मिर्च   – चौथाई छोटा चम्मच

नमक            – स्वादानुसार

भुना पिसा जीरा    – चौथाई छोटा चम्मच

स्टील  का भगौना  – 1

कलछुल             – 1

 

 

विधि-

सर्वप्रथम टमाटर को अच्छे से धोते हैं। टमाटर धोने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काटते हैं। अब इसे स्टील के भगौने में डालकर इतना पानी डालते हैं कि टुकड़े डूब जाएं। भगौने को आग पर रख देंते है। अदरक, पिसी कालीमिर्च, नमक डालकर पकाते हैं। गल जाने पर कलछुल से अच्छी तरह मसल देते हैं। अब इसे महीन साफ कपड़े या महीन छन्नी से छान लेते हैं जिससे टमाटर का छिलका व बीज अलग हो जाए। थोड़ा भुना जीरा डालकर गर्म-गर्म परोसेंगे।

 

 

 

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp book Chapter 10 पाक कला. Get SCERT UP Board Class 6 Home Craft (गृहशिल्प) solutions Chapter 10 Pak Kala (पाक कला). Download free PDF of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp/Home Craft Chapter 10 Paak Kala (पाक कला). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 6 Grih Shilp Chapter 10 Paak Kala (पाक कला) in Hindi & English. Download Grih Shilp Class 6 Book & solutions Chapter 10 Pak Kala (पाक कला) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 10 Pak Kala (पाक कला), SCERT UP Board solution Class 6 (Grih Shilp) Chapter 10 Pak Kala (पाक कला) free PDF download here.