पर्यावरण-को-जानें-1

 

 

अभ्यास  प्रश्न

प्रश्न-1 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर पर्यावरण- पर्यावरण शब्द, परि तथा आवरण दो शब्दों से मिलकर बना है। परि का अर्थ है ‘चारों ओर’ तथा आवरण का अर्थ है ‘घेरा’ अर्थात जो हमें चारों ओर से घेरा हुआ है, जहाँ हम रहते है, उसे पर्यावरण कहते है। वायु, जल, मृदा, पेड़-पौधे तथा प्राणी आदि सभी पर्यावरण के अंतर्गत आते है।

(ख) प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण में क्या अन्तर है ?

उत्तर प्राकृतिक पर्यावरण- इसके अन्तर्गत पर्यावरण का वह हिस्सा आता है जो प्रकृति हमें प्रदान करती है जैसे-जल, हवा, मिट्टी, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, सूर्य, नदी, पहाड़ आदि। इनको हम स्वयं नहीं बना सकतेहैं।

सामाजिक ( पर्यावरण- ) इसके अन्तर्गत पर्यावरण का वह हिस्सा आता है जिसे मनुष्य ने बनाया है जैसे- मकान, सड़क, बाजार, गाँव, शहर, रेल, मोटर, वायुयान आदि। सामाजिक पर्यावरण का निर्माण हम प्राकृतिक पर्यावरण की सहायता से करते हैं।

(ग) अपने पर्यावरण के दस अजैविक घटकों के नाम लिखिए।

  उत्तर  पर्वत, पठार, रेगिस्तान, मैदान,  सागर, नदी, तालाब, झील, वायु,  धूप आदि।

(घ) अपने विद्यालय परिसर में पाए जाने वाले जैविक घटकों की सूची बनाइए। 

  उत्तर पेड़-पौधे, चिड़िया, मनुष्य, गिलहरी आदि।

प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) प्रकृति, जल, स्थल, वायु, पेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं से मिलकर बनी हैं।

(ख) पृथ्वी के जल वाले भाग को जलमण्डल कहते हैं।

(ग) जैविक एवं अजैविक घटक एक दूसरे के पूरक हैं।

(घ) टिड्डा एक शाकाहारी जीव है।

(ड.) विद्यालय सामाजिक पर्यावरण का हिस्सा है।